Retimes india
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
Reading: मन की बात 126: PM मोदी ने लता मंगेशकर और भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, स्वदेशी अपनाने का दिया जोरदार संदेश
Share
Retimes indiaRetimes india
Font ResizerAa
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
© All Rights Reserved. Retimes India. Hosted on Elga Cloud Web Hosting Company.
Retimes india > Blog > India News > मन की बात 126: PM मोदी ने लता मंगेशकर और भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, स्वदेशी अपनाने का दिया जोरदार संदेश
India News

मन की बात 126: PM मोदी ने लता मंगेशकर और भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, स्वदेशी अपनाने का दिया जोरदार संदेश

Retimes india
Last updated: September 28, 2025 9:13 am
Retimes india
Share
Mann Ki Baat 126: PM Modi pays tribute to Lata Mangeshkar and Bhagat Singh
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 126वां एपिसोड रविवार को जारी हुआ। इस दौरान उन्होंने श्रोताओं से कहा, ‘मन की बात में आप सभी से जुड़ना, आप सभी से सीखना, देश के लोगों की उपलब्धियों के बारे में जानना, वाकई मुझे बहुत सुखद अनुभव देता है। एक दूसरे के साथ अपनी बातें साझा करते हुए, अपने मन की बात करते हुए, हमें पता ही नहीं चला, इस कार्यक्रम ने 125 एपिसोड पूरे कर लिए हैं।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 126वां एपिसोड रविवार को जारी किया गया। इस दौरान उन्होंने श्रोताओं से कहा, ‘मन की बात में आप सभी से जुड़ना, आप सभी से सीखना, देश के लोगों की उपलब्धियों के बारे में जानना, वाकई मुझे बहुत सुखद अनुभव देता है। एक दूसरे के साथ अपनी बातें साझा करते हुए, अपने मन की बात करते हुए, हमें पता ही नहीं चला, इस कार्यक्रम ने 125 एपिसोड पूरे कर लिए हैं।’

उन्होंने कहा, आज इस कार्यक्रम का 126वां एपिसोड है और आज के दिन के साथ कुछ विशेषताएं भी जुड़ी हैं। आज भारत की दो महान विभूतियों की जयंती है। मैं बात कर रहा हूं शहीद भगत सिंह और लता दीदी की। साथियों, अमर शहीद भगत सिंह हर भारतवासी, विशेषकर देश के युवाओं के लिए एक प्रेरणा पुंज हैं। निर्भीकता उनके स्वभाव में कूट-कूटकर भरी थी। देश के लिए फांसी के फंदे पर झूलने से पहले भगत सिंह जी ने अंग्रेजों को पत्र भी लिखा था। उन्होंने कहा था कि मैं चाहता हूं कि आप मेरे और मेरे साथियों से युद्धबंदियों से जैसा व्यवहार करें। इसलिए हमारी जान फांसी से नहीं, सीधा गोली मारकर ली जाए। यह उनके अदम्य साहस का प्रमाण है। भगत सिंह लोगों की पीड़ा के प्रति भी बहुत संवेदनशील थे और उनकी मदद में हमेशा आगे रहते थे। मैं शहीद भगत सिंह को आदरपूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।

साथियों, हमारे पर्व-त्योहार भारत की संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं। छठ पर्व एक ऐसा पावन-पर्व है जो दिवाली के बाद आता है। सूर्य देव को समर्पित यह महापर्व बहुत ही विशेष है। इसमें हम डूबते सूर्य को भी अर्घ्य देते हैं। उनकी आराधना करते हैं। छठ न केवल देश के अलग-अलग हिस्सों में मनाया जाता है। बल्कि दुनियाभर में इसकी छठा देखने को मिलती है। आज यह एक वैश्विक त्योहार बन रहा है। साथियों, मुझे आपको यह बताते हुए बहुत खुशी है कि भारत सरकार भी छठ पूजा को लेकर एक बड़े प्रयास में जुटी है। भारत सरकार छठ पर्व को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर की सूची में शामिल कराने का प्रयास कर रही है। छठ पूजा में यूनेस्को की सूची में शामिल होगी, तो दुनिया के कोने-कोने में लोग इसकी भव्यता और दिव्यता का अनुभव कर पाएंगे। साथियों, कुछ समय पहले भारत सरकार के ऐसे ही प्रयासों से कोलकाता की दुर्गा पूजा भी यूनेस्को की इस सूची का हिस्सा बनी है। हम अपने सांस्कृतिक आयोजनों को ऐसे ही वैश्विक पहचान दिलाएंगे, तो दुनिया भी उनके बारे में जानेगी, समझेगी, उनमें शामिल होने के लिए आगे आएगी।

उन्होंने आगे कहा, दो अक्तूबर को गांधी जयंती है। गांधी जी ने हमेशा स्वदेशी को अपनाने पर बल दिया। उनमें खादी सबसे प्रसिद्ध थी। दुर्भाग्य से आजादी के बाद खादी की रौनक कुछ फीकी पड़ती जा रही थी। लेकिन बीते ग्यारह साल में खादी के प्रति देश के लोगों का आकर्षण बहुत बढ़ गया है। पिछले कुछ वर्षों में खादी की बिक्री में बहुत तेजी देखी गई है। मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि दो अक्तूबर को कोई न कोई खादी उत्पाद जरूर खरीदें। गर्व से कहें ये स्वदेशी है। इसे सोशल मीडिया पर वोकल फॉर लोकल हैशटैग के साथ साझा भी करें। साथियों, खादी की तरह ही हमारी हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। आज हमारे देश में ऐसे कई उदाहरण सामने आ रहे हैं, जो बताते हैं कि अगर परंपरा और नवाचार को एक साथ जोड़ दिया जाए तो अद्भुत परिणाम मिल सकते हैं।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:खादी प्रमोशनछठ पर्व यूनेस्कोपीएम मोदी रेडियो कार्यक्रमभगत सिंह जयंतीमन की बात 126 एपिसोडलता मंगेशकर श्रद्धांजलिवोकल फॉर लोकलस्वदेशी अपील
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Getting birth and death certificates in UP has become easier, now the hassle of running around offices is over. यूपी में जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाना हुआ आसान, अब दफ्तरों के चक्कर खत्म
Next Article Heavy rain alert in Delhi on September 28, know how long the effect will last 28 सितंबर को दिल्ली में भारी बारिश का अलर्ट, जानें कब तक रहेगा असर
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Headlines

भारत और अमेरिका के विदेशी सैन्य अड्डे: विदेशों में स्थापित भारतीय रक्षा अड्डों का रणनीतिक महत्व

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में जहां अमेरिका के विदेशी सैन्य अड्डे चर्चा में हैं, वहीं भारत…

4 Min Read

आईसीएमआर की चेतावनी :ज्यादा नमक का सेवन से भारत में बढ़ता स्वास्थ्य संकट

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें…

6 Min Read

सावधान! अब सैटेलाइट से कटेगा आपका टोल टैक्स, लेकिन 20 किमी तक मुफ्त यात्रा!

हाईवे देश के विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर की पहचान हैं। लेकिन जब यही हाईवे आपकी जेब…

8 Min Read

10 हजार से कम में Realme का धांसू 5G फोन लॉन्च: 6000mAh बैटरी और मिलिट्री-ग्रेड बॉडी के साथ!

रियलमी ने भारत में अपना नया बजट 5G स्मार्टफोन रियलमी P3 Lite 5G लॉन्च कर…

4 Min Read

संत प्रेमानंद: गैंगस्टरों की खुली धमकी! संत प्रेमानंद को निशाना बनाने वालों का होगा बुरा हाल

मथुरा में वृंदावन के मशहूर संत प्रेमानंद महाराज को जान से मारने की धमकी मिलने…

3 Min Read

भारत में फॉरेक्स और क्रिप्टो ट्रेडिंग में टैक्सेशन के नियम

फॉरेक्स और क्रिप्टो ट्रेडिंग आज के समय में भारत में तेजी से लोकप्रिय हो रही…

7 Min Read

अंधेरे में डूबता छात्रों का भविष्य! परीक्षा के दौरान अटका सिस्टम, SSC परीक्षा में तकनीकी गड़बड़ी का आरोप

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ऑनलाइन परीक्षाओं में हाल के दिनों में हुई गड़बड़ियों…

8 Min Read

भारत में क्रिप्टो साइबर हमला: CoinDCX से ₹378 करोड़ की चोरी

भारत की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज, CoinDCX, पर एक बड़ा साइबर हमला हुआ। इस…

6 Min Read

लखनऊ: कोचिंग सेंटर जाते समय छात्र लापता हुआ

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के गणेशपुर रहमानपुर निवासी रोशन यादव बुधवार को कोचिंग सेंटर जाने के लिए…

1 Min Read

56 की उम्र में 20 साल छोटे लड़के से शादी: देवर बोला- भाभी या बुआ? समाज के ताने सुनकर भी हार नहीं मानी

मुंबई और कोलकाता की सड़कों पर चलते हुए अगर आप एक कपल देखें, जहां औरत…

5 Min Read

You Might Also Like

बिहार चुनाव 2025: मुजफ्फरपुर में टिकट की जंग! लोजपा के NDA में शामिल होने से RJD को देनी पड़ सकती है कुर्बानी

 बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की आहट के साथ ही मुजफ्फरपुर की सियासत गर्मा गई है। टिकट बंटवारे को लेकर दोनों…

4 Min Read
Gangster threatens Disha Patani after firing at her house: 'Our shooters are martyrs, we will take revenge, no one will be spared'
India News

दिशा पाटनी के घर फायरिंग के बाद गैंगस्टर की धमकी: ‘हमारे शूटर शहीद, बदला लेंगे, कोई नहीं बचेगा’

उत्तर प्रदेश के बरेली में बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटरों के एनकाउंटर के…

8 Min Read
Alarm bells on Dream 11? Ban on online betting games, bill introduced in Lok Sabha tomorrow
India News

ड्रीम 11 पर खतरे की घंटी? ऑनलाइन बेटिंग गेम्स पर बैन, कल लोकसभा में बिल पेश!

ऑनलाइन गेमिंग की वजह से बढ़ती आत्महत्याओं और कर्ज में डूबने की घटनाओं ने सरकार को बड़ा कदम उठाने के…

5 Min Read
Land and house prices rise in Lucknow, new circle rate applicable from 1 August 2025
India News

लखनऊ में ज़मीन और मकान की कीमतों में उछाल, नया सर्किल रेट 1 अगस्त 2025 से लागू

लखनऊ में 1 अगस्त 2025 से नया डीएम सर्किल रेट लागू हो गया है, जिसके चलते ज़मीन, मकान, दुकान और…

3 Min Read
Retimes india

Popular Category

  • India News
  • Stock Market News
  • Technology
  • Education News

Latest Vews

  • Defence News
  • Education News
  • Science
  • sports

Policy Pages

  • About Us
  • DMCA
  • Term and Conditions
  • Privacy Policy

Get in Touch

  • Contact

© All Rights Reserved. Retimes India. Hosted on Elga Cloud Web Hosting Company.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?