Retimes india
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
Reading: GST में धमाका! हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी खत्म, लेकिन पूरा फायदा नहीं मिलेगा? चिप्स-कुरकुरे सस्ते होंगे या वजन बढ़ेगा? जानिए पूरी लिस्ट
Share
Retimes indiaRetimes india
Font ResizerAa
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
© All Rights Reserved. Retimes India. Hosted on Elga Cloud Web Hosting Company.
Retimes india > Blog > India News > GST में धमाका! हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी खत्म, लेकिन पूरा फायदा नहीं मिलेगा? चिप्स-कुरकुरे सस्ते होंगे या वजन बढ़ेगा? जानिए पूरी लिस्ट
India News

GST में धमाका! हेल्थ इंश्योरेंस पर जीएसटी खत्म, लेकिन पूरा फायदा नहीं मिलेगा? चिप्स-कुरकुरे सस्ते होंगे या वजन बढ़ेगा? जानिए पूरी लिस्ट

Retimes india
Last updated: September 4, 2025 4:41 pm
Retimes india
Share
GST on health insurance is over, but full benefit will not be available
SHARE

जीएसटी काउंसिल की बैठक में लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर लगने वाले 18% जीएसटी को पूरी तरह हटा दिया गया है, लेकिन ग्राहकों को इसका पूरा फायदा शायद ही मिले। एक्सपर्ट्स का कहना है कि लोगों को 14-15% तक की बचत हो सकती है। कंपनियां इनपुट टैक्स क्रेडिट न मिलने की वजह से पूरी छूट नहीं देंगी।

जीएसटी कम होने से ग्राहकों को कितना फायदा मिलेगा, बीमा प्रीमियम से लेकर चिप्स तक हर चीज पर असर पड़ेगा।

राजीव कुमार, नई दिल्ली। जीएसटी काउंसिल की बैठक में लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर 18 प्रतिशत जीएसटी को खत्म कर दिया गया है, लेकिन ग्राहकों को इसका पूरा लाभ नहीं मिलेगा। इसके अलावा, बिना जीएसटी वाले इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स बेचने के लिए कंपनियों को नए सिरे से भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (इरडा) से अप्रूवल लेना पड़ेगा।

कुछ एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इंश्योरेंस प्रीमियम में 18 प्रतिशत की बजाय ग्राहकों को 14-15 प्रतिशत तक का फायदा मिल सकता है, या फिर कंपनियां प्रोडक्ट्स में एक्स्ट्रा बेनिफिट्स जोड़ सकती हैं। कंपनियां भी इस पर विचार कर रही हैं और अगले हफ्ते में वे अपनी कटौती और नए प्रोडक्ट्स की अनाउंसमेंट कर सकती हैं। 22 सितंबर से उन्हें बिना जीएसटी के लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस प्रोडक्ट्स बेचने होंगे।

इंश्योरेंस की कीमत कौन तय करता है

डेलायट के पार्टनर (अप्रत्यक्ष कर) एम.एस. मनी ने बताया कि इंश्योरेंस एक रेगुलेटेड सेक्टर है और बीमा कंपनियां अपनी मर्जी से प्रोडक्ट्स की कीमत नहीं तय कर सकतीं। उन्हें कवरेज के आधार पर प्रीमियम सेट करना होता है और उसकी मंजूरी इरडा से लेनी पड़ती है।

मनी ने कहा कि अब हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस पर जीएसटी पूरी तरह हटने से कंपनियों को इनपुट टैक्स क्रेडिट नहीं मिलेगा, जिससे उन्हें थोड़ा नुकसान होगा। इसलिए वे 18 प्रतिशत का पूरा फायदा ग्राहकों को नहीं देंगी।

प्रीमियम में 18 प्रतिशत की जगह ग्राहकों को 14-15 प्रतिशत तक की राहत मिल सकती है। कुछ कंपनियां प्रीमियम वही रख सकती हैं और कवरेज में अतिरिक्त फीचर्स ऐड कर सकती हैं।

अप्रत्यक्ष कर विभाग के मुख्य आयुक्त (मेरठ) संजय मंगल भी मानते हैं कि इनपुट टैक्स क्रेडिट न मिलने से ग्राहकों को 18 प्रतिशत कटौती का पूरा लाभ नहीं मिलेगा।

इफको टोक्यो जनरल इंश्योरेंस कंपनी के एमडी व सीईओ सुब्रत मोंडल ने कहा कि सरकार के इस फैसले से हेल्थ और लाइफ इंश्योरेंस की तरफ ज्यादा लोग आकर्षित होंगे और सेल्स बढ़ने से कंपनियों को भी फायदा होगा।

कीमत घटने से चिप्स, कुरकुरे का बढ़ सकता है वजन

जीएसटी काउंसिल की बैठक में पैकेटेड चिप्स, कुरकुरे जैसे प्रोसेस्ड फूड पर लगने वाले 12 प्रतिशत जीएसटी को घटाकर पांच प्रतिशत कर दिया गया है। इन प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनियां गुरुवार सुबह से ही ग्राहकों को फायदा पहुंचाने की तैयारी में लग गई हैं।

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि कंपनियां कीमत कम करने की बजाय प्रोडक्ट के वजन को बढ़ाकर ग्राहकों को जीएसटी कटौती का लाभ दे सकती हैं।

मनी ने बताया कि अभी कुरकुरे का 10 रुपए वाला पैकेट मिलता है। 12 प्रतिशत जीएसटी के हिसाब से इसमें 1.20 रुपए टैक्स शामिल होता है। अब सात प्रतिशत की राहत मिलने से 10 रुपए वाला पैकेट 9.30 रुपए में मिलना चाहिए।

चिप्स, कुरकुरे जैसे प्रोडक्ट्स बड़ी मल्टीनेशनल कंपनियां बनाती हैं और उन्हें 9.30 रुपए में बेचने में कोई दिक्कत नहीं, लेकिन दुकानदारों को 70 पैसे लौटाने में परेशानी होगी। इसलिए कंपनियां कीमत कम करने की जगह उस अमाउंट के बराबर फूड की मात्रा बढ़ा देंगी।

किसको मिलेगा लाभ

अप्रत्यक्ष कर विभाग के मुख्य आयुक्त संजय मंगल ने कहा कि आदर्श स्थिति में जीएसटी कम होने पर कीमत में कटौती होनी चाहिए। जीएसटी कटौती का मकसद ग्राहकों को फायदा पहुंचाना है। अगर मात्रा बढ़ाकर लाभ मिल जाता है तो सरकार को कोई ऐतराज नहीं होगा। लेकिन अगर कंपनियां न मात्रा बढ़ाती हैं और न कीमत घटाती हैं तो उन पर ऐक्शन लिया जाएगा।

एसी और बड़े साइज के टीवी, बाइक पर कटौती का पूरा लाभ दूसरी तरफ ग्राहकों को बाइक, कार, एसी और 32 इंच से बड़े टेलीविजन की खरीद पर 10 प्रतिशत कटौती का पूरा फायदा मिलेगा। अभी ये आइटम 28 प्रतिशत जीएसटी स्लैब में हैं, जिन्हें अब 18 प्रतिशत में शिफ्ट कर दिया गया है।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:cheaper bikes cars ac tvchips snacks gst reductiongst council meeting decisionsgst impact on consumersgst rates updatehealth insurance gst removallife insurance benefits
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Discrimination still exists in society!' NHRC chairman's big statement ‘समाज में अब भी भेदभाव!’ NHRC अध्यक्ष का बड़ा बयान, ट्रांसजेंडरों को मिले बराबरी का हक
Next Article Cars and bikes will become cheaper! GST cut will reduce prices by up to Rs 1 lakh सस्ती होंगी कारें और बाइक! GST कटौती से 1 लाख तक कम होंगे दाम, जानें SUV और सेडान की नई कीमतें
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Headlines

भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल परीक्षण पूरा हुआ

भारत ने स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया है।…

7 Min Read

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक भर्ती 2025: बैंक मित्र परवेक्षक के लिए आवेदन प्रक्रिया और पूरी जानकारी

उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक (UPGB) ने हाल ही में बैंक मित्र परवेक्षक (BC Supervisor) के…

8 Min Read

भारत पर ट्रंप टैरिफ का प्रभाव ट्रंप के टैरिफ ऐलान से भारत पर क्या होगा असर

अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में तांबे पर 50% और दवाओं पर 200%…

8 Min Read

दिल्ली CM पर हमला करने वाला ‘सीरियल अपराधी’ गिरफ्तार! राजकोट में कई केस दर्ज, क्या थी साजिश

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर बुधवार सुबह उनके सिविल लाइन्स स्थित आवास पर 'जन…

5 Min Read

“SIP का नया चैलेंजर आ गया! SIF फंड से कमाएं ज्यादा रिटर्न, जानें कैसे

शेयर बाजार में निवेश का एक नया रास्ता खुल गया है! जी हां, अब बात…

4 Min Read

बिग बॉस 19 में यूपी के मृदुल को हुआ गोरी नतालिया से प्यार, क्या पोलैंड जाएगी बारात

मुंबई: बिग बॉस 19 ने पहले दिन से ही दर्शकों का दिल जीत लिया है।…

2 Min Read

योगी की बायोपिक पर बवाल: बॉम्बे हाईकोर्ट क्यों देखेगा ‘अजेय’ फिल्म? जानें CBFC विवाद की पूरी कहानी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित फिल्म ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी…

6 Min Read

पाकिस्तान को भारत की कड़ी चेतावनी: अब कोई भी ‘शरारत’ होगी तो भुगतने होंगे दर्दनाक नतीजे!

भारत की ओर से पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी: भारत के विदेश मंत्रालय ने असिम मुनीर…

2 Min Read

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट विश्व की सबसे बड़ी फिल्म सिटी कब तक बन के तैयार होगी

उत्तर प्रदेश के जेवर, गौतमबुद्ध नगर में यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-21…

8 Min Read

भारत और अमेरिका के विदेशी सैन्य अड्डे: विदेशों में स्थापित भारतीय रक्षा अड्डों का रणनीतिक महत्व

वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में जहां अमेरिका के विदेशी सैन्य अड्डे चर्चा में हैं, वहीं भारत…

4 Min Read

You Might Also Like

The Lucknow Divisional Commissioner was also troubled by the traffic jam; it took 30 minutes to cover 2 km.
India News

AIMIM नेता शौकत अली पर FIR: महाराजा सुहेलदेव के खिलाफ अभद्र टिप्पणी का आरोप

लखनऊ में एक बड़ा विवाद सामने आया है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के एक पदाधिकारी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन…

2 Min Read
Horrifying child-kidnapping racket: 6-month-old boy goes missing from Delhi bus stand, sold for Rs 7 lakh
India News

बच्चा चोरी का खौफनाक रैकेट: दिल्ली के बस स्टैंड से गायब हुआ 6 महीने का बेटा, 7 लाख में सौदा

22 अगस्त की रात, दिल्ली के सराय काले खां बस स्टैंड पर एक पिता के पांव तले जमीन खिसक गई।…

7 Min Read
Will the ITR filing deadline be extended or not?
India News

ITR फाइलिंग की डेडलाइन बढ़ेगी या नहीं? टैक्सपेयर्स में क्यों मचा है हड़कंप

इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करने की आखिरी तारीख 15 सितंबर नजदीक है, और टैक्सपेयर्स में बेचैनी बढ़ती जा रही…

4 Min Read
Mann Ki Baat 126: PM Modi pays tribute to Lata Mangeshkar and Bhagat Singh
India News

मन की बात 126: PM मोदी ने लता मंगेशकर और भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, स्वदेशी अपनाने का दिया जोरदार संदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 126वां एपिसोड रविवार को जारी हुआ। इस दौरान उन्होंने श्रोताओं…

5 Min Read
Retimes india

Popular Category

  • India News
  • Stock Market News
  • Technology
  • Education News

Latest Vews

  • Defence News
  • Education News
  • Science
  • sports

Policy Pages

  • About Us
  • DMCA
  • Term and Conditions
  • Privacy Policy

Get in Touch

  • Contact

© All Rights Reserved. Retimes India. Hosted on Elga Cloud Web Hosting Company.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?