हर दिन कुछ न कुछ अनोखा होता है, और आज हम आपके लिए लाए हैं ऐसी 5 खबरें जो आपको हैरान कर देंगी! चीनी वैज्ञानिकों ने एक जादुई लिक्विड बनाया है जो टूटी हड्डियों को चंद मिनटों में जोड़ सकता है। वहीं, एक देश ने भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए AI रोबोट को केंद्रीय मंत्री बना दिया है। आइए, इन रोचक खबरों पर डालते हैं एक नजर।
1. दो मिनट में टूटी हड्डियाँ जोड़ने की नई तकनीक
चीनी वैज्ञानिकों ने एक ऐसा लिक्विड गोंद तैयार किया है, जो सिर्फ 2-3 मिनट में टूटी हड्डियों को जोड़ सकता है। इस क्रांतिकारी तकनीक का इंसानों पर दूसरा चरण का ट्रायल शुरू हो चुका है। अगर यह सफल रहा, तो हड्डियों के इलाज में यह एक बड़ा बदलाव ला सकता है।
2. AI रोबोट बना केंद्रीय मंत्री
भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के लिए एक देश ने अनोखा कदम उठाया है। एक वर्चुअल AI रोबोट को केंद्रीय मंत्री बनाया गया है, जिसका काम सरकारी कामकाज में पारदर्शिता लाना और भ्रष्टाचार को रोकना है। यह रोबोट तकनीक का कमाल है या भविष्य की शुरुआत?