JioSaavn Pro का सब्सक्रिप्शन अब बेहद कम कीमत पर उपलब्ध।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। जियो ने अपने म्यूजिक और पॉडकास्ट स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म JioSaavn के Pro प्लान पर एक शानदार लिमिटेड-टाइम ऑफर लॉन्च किया है। अब आप सिर्फ 9 रुपये में वो सारे बेनिफिट्स पा सकते हैं, जिनके लिए आमतौर पर 99 रुपये चुकाने पड़ते हैं। खास बात ये है कि ये ऑफर जियो सब्सक्राइबर्स के साथ-साथ नॉन-जियो यूजर्स के लिए भी उपलब्ध है। इतना ही नहीं, जियो यूजर्स को कुछ चुनिंदा प्लान्स के साथ JioSaavn Pro फ्री में भी मिलेगा।
JioSaavn Pro मंथली सब्सक्रिप्शन सिर्फ 9 रुपये में
JioSaavn ने मंगलवार को ऐलान किया कि उसका Pro मंथली सब्सक्रिप्शन, जो आमतौर पर 99 रुपये का है, अब लिमिटेड टाइम के लिए सिर्फ 9 रुपये में उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत यूजर्स पहले दो महीनों तक JioSaavn Pro के सभी प्रीमियम बेनिफिट्स का मजा ले सकते हैं। इसमें ऐड-फ्री म्यूजिक, अनलिमिटेड डाउनलोड्स और हाई-क्वालिटी ऑडियो शामिल हैं।
जियो सब्सक्राइबर्स के लिए एक और खुशखबरी! अगर आप 349 रुपये वाला प्रीपेड प्लान लेते हैं, तो आपको एक महीने का JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन बिल्कुल फ्री मिलेगा। JioSaavn फिलहाल तीन तरह के सब्सक्रिप्शन प्लान ऑफर करता है, जिनमें हर किसी के लिए कुछ न कुछ है।
- JioSaavn Pro Lite: यह सबसे किफायती प्लान है, जिसकी कीमत 5 रुपये प्रति दिन या 19 रुपये प्रति हफ्ते है। इसमें ऐड-फ्री म्यूजिक और अनलिमिटेड डाउनलोड्स का फायदा मिलता है।
- JioSaavn Pro Student: यह प्लान 49 रुपये प्रति महीना है। इसमें ऐड-फ्री म्यूजिक, अनलिमिटेड डाउनलोड्स, बेहतर ऑडियो क्वालिटी और अनलिमिटेड JioTunes सेट करने का ऑप्शन शामिल है।
- JioSaavn Pro Individual: इसकी सामान्य कीमत 99 रुपये प्रति महीना (या ऑटो-पे के साथ 89 रुपये) है। इसमें स्टूडेंट प्लान जैसे सभी बेनिफिट्स शामिल हैं। यही वह प्लान है, जिसे अब लिमिटेड टाइम के लिए सिर्फ 9 रुपये में लिया जा सकता है।
इसके अलावा, कंपनी एक JioTunes+ प्लान भी ऑफर करती है, जिसकी कीमत 49 रुपये प्रति महीना है। यह प्लान अनलिमिटेड JioTunes सेट करने की सुविधा देता है।
हाल ही का फ्री ऑफर
यह ऑफर उस घोषणा के कुछ हफ्तों बाद आया है, जब जियो ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड यूजर्स को तीन महीने का JioSaavn Pro सब्सक्रिप्शन फ्री देने का ऐलान किया था। वह ऑफर 31 अगस्त 2025 तक उपलब्ध था और यूजर्स इसे MyJio ऐप के जरिए क्लेम कर सकते थे। उस फ्री सब्सक्रिप्शन में भी JioSaavn Pro के सभी बेनिफिट्स शामिल थे।
