Retimes india
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
Reading: श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ तोड़ा! वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष बोलीं- ‘ये आतंकियों से कम नहीं’
Share
Retimes indiaRetimes india
Font ResizerAa
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
© All Rights Reserved. Retimes India. Hosted on Elga Cloud Web Hosting Company.
Retimes india > Blog > India News > श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ तोड़ा! वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष बोलीं- ‘ये आतंकियों से कम नहीं’
India News

श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में अशोक स्तंभ तोड़ा! वक्फ बोर्ड की अध्यक्ष बोलीं- ‘ये आतंकियों से कम नहीं’

Retimes india
Last updated: September 5, 2025 5:14 pm
Retimes india
Share
8 lakh challan on Akhilesh Yadav! SP chief made sensational allegations against BJP Ashok pillar was broken in Hazratbal Dargah of Srinagar! Waqf Board Chairperson said
SHARE

श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को तोड़े जाने की घटना पर जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. द्रख्शां अंद्राबी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने इसे न सिर्फ दरगाह, बल्कि पूरे मुस्लिम समुदाय की भावनाओं का अपमान बताया। ईद-ए-मिलाद के मौके पर भीड़ ने रिनोवेशन के बाद लगाए गए राष्ट्रीय प्रतीक को तोड़ दिया, क्योंकि उनका मानना था कि मस्जिद में कोई प्रतिमा नहीं होनी चाहिए।

डॉ. द्रख्शां अंद्राबी ने दोषियों को आतंकवादी बताते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की। (फाइल फोटो)

डिजिटल डेस्क, श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर वक्फ बोर्ड की चेयरपर्सन डॉ. द्रख्शां अंद्राबी ने शुक्रवार को श्रीनगर की हजरतबल दरगाह में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ को तोड़े जाने की घटना को बेहद शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दरगाह का अपमान नहीं, बल्कि पूरे मुस्लिम समुदाय की भावनाओं पर हमला है।

ईद-ए-मिलाद के मौके पर शुक्रवार को हजरतबल दरगाह में जमा हुई भीड़ ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने दरगाह के रिनोवेशन के बाद लगाए गए राष्ट्रीय प्रतीक को तोड़ना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि मस्जिद के अंदर किसी भी तरह की प्रतिमा नहीं होनी चाहिए।

मस्जिद प्रबंधन ने भीड़ को शांत करने की कोशिश की, लेकिन भारी संख्या की वजह से वे नाकाम रहे। गुस्साई भीड़ ने अशोक स्तंभ को तोड़ डाला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें लोग शिलापट्ट पर उकेरे गए अशोक स्तंभ को पत्थर से तोड़ते दिख रहे हैं। बता दें, इस शिलापट्ट का उद्घाटन 3 सितंबर को डॉ. द्रख्शां अंद्राबी ने ही किया था, और इस पर उनका नाम भी लिखा था।

राष्ट्रीय प्रतीक तोड़ने वाले आतंकवादी से कम नहीं

वायरल वीडियो के बाद दरगाह परिसर में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए डॉ. अंद्राबी ने कहा, “जिन लोगों ने यह कृत्य किया, वे किसी आतंकवादी से कम नहीं हैं।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और कानून प्रवर्तन एजेंसियों से अपील की कि दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने इसे व्यक्तिगत आघात बताते हुए कहा, “जब मैंने प्रतीक को तोड़ा जाता देखा, तो ऐसा लगा जैसे मुझ पर बादल फट पड़ा हो।”

उन्होंने आरोप लगाया, “ये हमलावर एक राजनीतिक दल के गुंडे हैं। इन लोगों ने पहले भी कश्मीर को बर्बाद किया और अब खुलेआम दरगाह के अंदर घुस आए। हमारे प्रशासक भी इस हमले में बाल-बाल बचे, क्योंकि भीड़ ने उन पर भी हमला किया।”

आजीवन दरगाह में प्रवेश पर प्रतिबंध

डॉ. अंद्राबी ने कहा, “इस भीड़ ने राष्ट्रीय प्रतीक को तोड़कर बड़ा अपराध किया है। उन्होंने दरगाह की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। दोषियों की पहचान होते ही उन्हें आजीवन दरगाह में प्रवेश से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।”

उन्होंने इसे राजनीतिक कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों की साजिश बताया। अंद्राबी ने कहा, “मैंने पहले ही चेतावनी दी थी कि ऐसी अराजकता फैलाई जा सकती है। सभी जिम्मेदार लोगों, जिसमें वह विधायक भी शामिल है जिसके ट्वीट ने आग में घी डाला, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।”

जीर्णोद्धार का मकसद पवित्रता बढ़ाना

अपने रुख को दोहराते हुए डॉ. अंद्राबी ने कहा कि हजरतबल दरगाह के जीर्णोद्धार का मकसद इसकी पवित्रता और लोगों के विश्वास को बढ़ाना था। उन्होंने कहा, “हम ऐसी शर्मनाक हरकतों से डरकर अपने प्रयास कम नहीं करेंगे। दरगाहें इबादत और सम्मान की जगह हैं। यहां किसी को भी राजनीति करने की इजाजत नहीं दी जाएगी।”

नेकां नेता ने अशोक चिह्न को बताया इस्लाम के खिलाफ

हजरतबल दरगाह में अशोक चिह्न लगाने को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता तनवीर सादिक ने इसे इस्लाम की मूल मान्यता तौहीद के खिलाफ बताया। एक्स पर एक पोस्ट में सादिक ने कहा, “मैं कोई धार्मिक विद्वान नहीं हूं, लेकिन इस्लाम मूर्ति पूजा की सख्त मनाही करता है। यह सबसे बड़ा पाप है। हमारा धर्म तौहीद पर आधारित है।”

उन्होंने तर्क दिया कि दरगाह में अशोक चिह्न, जिसे वे मूर्ति मानते हैं, लगाना तौहीद के सिद्धांत के खिलाफ है। सादिक ने कहा, “पवित्र स्थानों में सिर्फ तौहीद की पवित्रता दिखनी चाहिए।”

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:अशोक स्तंभ तोड़ाईद-ए-मिलादडॉ. द्रख्शां अंद्राबीराष्ट्रीय प्रतीक विवादवक्फ बोर्डश्रीनगरहजरतबल दरगाह
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article 8 lakh challan on Akhilesh Yadav! SP chief makes sensational allegation on BJP अखिलेश यादव पर 8 लाख का चालान! सपा प्रमुख ने BJP पर लगाया सनसनीखेज आरोप
Next Article Amazing specifications leaked before the launch of iPhone 17 series iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले लीक हुए धांसू स्पेसिफिकेशन्स, फ्रंट कैमरा में होगा बड़ा अपग्रेड!
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Headlines

पहलगाम हमले के बाद भारत की रणनीति: तिब्बत, शिंजियांग, और ताइवान पर पीएम मोदी का दांव

पहलगाम हमले के बाद भारत की रणनीति: तिब्बत, शिंजियांग, और ताइवान पर पीएम मोदी का…

8 Min Read

बच्चा चोरी का खौफनाक रैकेट: दिल्ली के बस स्टैंड से गायब हुआ 6 महीने का बेटा, 7 लाख में सौदा

22 अगस्त की रात, दिल्ली के सराय काले खां बस स्टैंड पर एक पिता के…

7 Min Read

सिर्फ 37 घंटे चली लोकसभा! संसद का मानसून सत्र हंगामे में डूबा, जानें क्या-क्या नहीं हो पाया पास

नई दिल्ली: संसद का मानसून सत्र 2025 जोरदार हंगामे और विवादों की भेंट चढ़ गया।…

4 Min Read

अमेरिका में लगभग 4.5 लाख उल्लुओं को मारने की योजना: पर्यावरण संतुलन बनाम मानव हस्तक्षेप

अमेरिकी वन्यजीव अधिकारियों ने लगभग 4.5 लाख बार्ड उल्लुओं (Barred Owls) को मारने की योजना…

9 Min Read

भारत का सिक्स्थ जनरेशन फाइटर जेट: फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी में ऐतिहासिक सफलता

फ्लाइंग विंग टेक्नोलॉजी में भारत की उपलब्धि भारत ने हाल ही में रक्षा क्षेत्र में…

6 Min Read

“एक पेड़ माँ के नाम” उत्तर प्रदेश में योगी का ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल की है। मुख्यमंत्री…

3 Min Read

भारतीय सेना का बड़ा धमाका: AI आधारित टारगेट पहचान सिस्टम का पेटेंट हासिल, कर्नल कुलदीप यादव ने रचा इतिहास

भारतीय सेना ने एक बार फिर तकनीक के क्षेत्र में अपनी ताकत दिखाई है! सेना…

3 Min Read

महिला आयोग ने स्वामी अनिरुद्धाचार्य की लड़कियों पर विवादित टिप्पणी को लेकर कार्रवाई की मांग की

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने कथावाचक स्वामी अनिरुद्धाचार्य द्वारा महिलाओं और बेटियों के बारे…

2 Min Read

जोमैटो डिलीवरी बॉय बनकर शाहरुख खान से मिलने पहुंचा इन्फ्लुएंसर, मन्नत के गार्ड ने ऐसे खोली पोल!

शाहरुख खान के फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए क्या-क्या नहीं करते! हाल ही…

3 Min Read

सिर्फ 99,900 रुपये में TVS Orbiter लॉन्च! 158 किमी रेंज के साथ धांसू फीचर्स

TVS Orbiter में 3.1 kWh बैटरी है, जो IDC-टेस्टेड 158 किमी की रेंज देती है…

4 Min Read

You Might Also Like

"Vote for the country, not the party!" Vice Presidential candidate Reddy's passionate appeal to MPs
India News

“पार्टी नहीं, देश के लिए वोट करें!” उपराष्ट्रपति उम्मीदवार रेड्डी की सांसदों से भावुक अपील

उपराष्ट्रपति चुनाव से पहले विपक्ष के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी ने सांसदों से दिल छू लेने वाली अपील की है।…

3 Min Read
Vigilance raids Ranjit Singh Gill's house and office the very next day after he joined BJP!
India News

बीजेपी में शामिल होने के अगले ही दिन रंजीत सिंह गिल के घर-ऑफिस पर विजिलेंस की छापेमारी!जानें क्या है पूरा मामला

चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में एक बड़ा हलचल भरा मामला सामने आया है। शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में…

3 Min Read

TMC सांसद महुआ मोइत्रा की बढ़ी मुश्किल! अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद दर्ज हुई शिकायत

तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

4 Min Read
लखनऊ: कोचिंग सेंटर जाते समय छात्र लापता हुआ
India News

लखनऊ: कोचिंग सेंटर जाते समय छात्र लापता हुआ

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के गणेशपुर रहमानपुर निवासी रोशन यादव बुधवार को कोचिंग सेंटर जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वह…

1 Min Read
Retimes india

Popular Category

  • India News
  • Stock Market News
  • Technology
  • Education News

Latest Vews

  • Defence News
  • Education News
  • Science
  • sports

Policy Pages

  • About Us
  • DMCA
  • Term and Conditions
  • Privacy Policy

Get in Touch

  • Contact

© All Rights Reserved. Retimes India. Hosted on Elga Cloud Web Hosting Company.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?