Retimes india
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
Reading: UAE गोल्डन वीजा 2025: भारतीय और बांग्लादेशी प्रोफेशनल्स के लिए ₹23 लाख में आजीवन रेजिडेंसी का मौका
Share
Retimes indiaRetimes india
Font ResizerAa
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
  • Home
  • Education News
  • Technology
  • Uncategorized
  • India News
  • Science
  • sports
  • Stock Market News
  • Defence News
© All Rights Reserved. Retimes India. Hosted on Elga Cloud Web Hosting Company.
Retimes india > Blog > Uncategorized > UAE गोल्डन वीजा 2025: भारतीय और बांग्लादेशी प्रोफेशनल्स के लिए ₹23 लाख में आजीवन रेजिडेंसी का मौका
Uncategorized

UAE गोल्डन वीजा 2025: भारतीय और बांग्लादेशी प्रोफेशनल्स के लिए ₹23 लाख में आजीवन रेजिडेंसी का मौका

Retimes india
Last updated: July 10, 2025 6:19 pm
Retimes india
Share
UAE Golden Visa 2025: Lifetime residency opportunity for Indian and Bangladeshi professionals for ₹23 lakh
SHARE

अब संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारत और बांग्लादेश के उन प्रोफेशनल्स के लिए एक अनूठा अवसर पेश किया है, जिनके पास स्किल्स तो हैं, लेकिन मोटा निवेश करने की क्षमता नहीं। UAE ने अपने गोल्डन वीजा प्रोग्राम में बदलाव करते हुए इसे आम प्रोफेशनल्स के लिए खोल दिया है। अब केवल ₹23 लाख (1 लाख AED) में आप UAE का गोल्डन वीजा हासिल कर सकते हैं, जो आपको और आपके परिवार को आजीवन रेजिडेंसी प्रदान करता है। इसकी घोषणा 8 जुलाई 2025 को हुई, और यह खबर उन लोगों के लिए सुनहरा मौका है जो UAE में बेहतर जिंदगी और करियर की तलाश में हैं।

भारतीय और बांग्लादेशी प्रोफेशनल्स के लिए ₹23 लाख में आजीवन रेजिडेंसी का मौका

गोल्डन वीजा की खासियत यह है कि यह एक लॉन्ग-टर्म रेजिडेंसी वीजा है, जिसे बार-बार रिन्यू करने की जरूरत नहीं पड़ती। पहले इस वीजा को पाने के लिए भारतीयों को दुबई, आबू धाबी या शारजाह जैसे शहरों में करीब 4.5 करोड़ रुपये (2 मिलियन AED) का निवेश करना पड़ता था। इसके अलावा, सख्त नियम, मोटी बैलेंस शीट और बैंक अकाउंट में भारी रकम की शर्तें भी थीं। लेकिन अब नए नियमों के तहत यह वीजा प्रोफेशनल्स के लिए सुलभ कर दिया गया है। अगर आप डॉक्टर, नर्स, इंजीनियर, शिक्षक, यूट्यूबर, पॉडकास्टर, पत्रकार, डिजिटल क्रिएटर या 25 साल से अधिक उम्र के सर्टिफाइड ई-स्पोर्ट्स खिलाड़ी हैं, तो आप इस वीजा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, लग्जरी यॉट ओनर और मैरिटाइम इंडस्ट्री लीडर्स भी इस स्कीम के दायरे में हैं। सबसे बड़ी बात, अब आपको प्रॉपर्टी खरीदने या ट्रेड लाइसेंस लेने की जरूरत नहीं है।

UAE में रहने की सुविधाएं विश्वस्तरीय हैं। यहां बेहतरीन हेल्थकेयर, स्कूल, कॉलेज और लॉ एंड ऑर्डर है। अपराध जैसे छिनैती, लूटपाट या हिंसा की घटनाएं न के बराबर हैं, जिससे यह देश रहने के लिए बेहद सुरक्षित है। साथ ही, UAE में टैक्स शून्य है, जो इसे आर्थिक रूप से भी आकर्षक बनाता है। इस गोल्डन वीजा के साथ आप अपने परिवार, नौकर और ड्राइवर को भी साथ ले जा सकते हैं। आप जब चाहें UAE जा सकते हैं और अपने प्रोफेशनल करियर को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।

यह स्कीम पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू की गई है, जिसमें पहले 3 महीनों में 5,000 से ज्यादा भारतीय और बांग्लादेशी नागरिक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया को रियाद ग्रुप नामक कंसलटेंसी फर्म संभालेगी। फर्म के सीईओ रियाद कमाल ने बताया कि हर आवेदक का बैकग्राउंड चेक किया जाएगा, जिसमें क्रिमिनल रिकॉर्ड, सोशल मीडिया प्रोफाइल और यह जांच शामिल होगी कि आवेदक UAE की अर्थव्यवस्था, संस्कृति या बिजनेस को कैसे लाभ पहुंचा सकता है। उदाहरण के लिए, अगर आप नर्स हैं और 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखते हैं, तो आप किसी अस्पताल में योगदान दे सकते हैं। अगर आप शिक्षक हैं, तो UAE की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बना सकते हैं।

आवेदन के लिए कुछ शर्तें भी हैं। आपको भारत सरकार से नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (NOC) लेना होगा, जो यह पुष्टि करेगा कि भारत को आपके UAE में बसने से कोई आपत्ति नहीं है। आवेदन VFS ग्लोबल सेंटर्स, उनके ऑनलाइन पोर्टल या कॉल सेंटर्स के जरिए किया जा सकता है। गोल्डन वीजा प्रोग्राम 2019 में शुरू हुआ था, और 2022 में इसे 2 मिलियन AED निवेश के साथ आसान किया गया था। लेकिन अब केवल ₹23 लाख की फीस के साथ यह वीजा आम प्रोफेशनल्स के लिए उपलब्ध है।

पहले गोल्डन वीजा केवल बड़े बिजनेसमैन, निवेशकों या टॉप स्टूडेंट्स को मिलता था। अगर कोई प्रॉपर्टी खरीदकर वीजा लेता था, तो प्रॉपर्टी बेचने पर वीजा रद्द हो जाता था। लेकिन सह यह वीजा स्थायी है और प्रॉपर्टी से नहीं जुड़ा। रेड बॉक्स ग्लोबल इंडिया ने ट्वीट कर इसकी घोषणा की कि भारतीय प्रोफेशनल्स अब बिना प्रॉपर्टी या ट्रेड लाइसेंस के आवेदन कर सकते हैं। यह स्कीम उन देशों तक विस्तारित हो सकती है, जिनके साथ UAE का कॉमप्रिहेंसिव इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट (CEPA) है।

UAE ने यह भी स्पष्ट किया कि क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों को यह वीजा नहीं दिया जाएगा। वर्चुअल एसेट्स रेगुलेटरी अथॉरिटी ने ऐसे दावों को खारिज किया है। यह स्कीम उन मेहनती प्रोफेशनल्स के लिए है, जो अपनी स्किल्स के दम पर UAE में योगदान दे सकते हैं। अगर आप हेल्थकेयर वर्कर, यूनिवर्सिटी प्रोफेसर या डिजिटल क्रिएटर हैं, तो यह आपके लिए सुनहरा अवसर है।

UAE में बिजनेस करना आसान है, क्योंकि वहां ब्यूरोक्रेसी और रेड टेपिज्म कम है। दुबई की गगनचुंबी इमारतें, आर्टिफिशियल बारिश और विश्वस्तरीय सुविधाएं इसे आकर्षक बनाती हैं। भारतीयों की संख्या UAE में पहले से ही काफी है, और अब यह स्कीम और लोगों को वहां बसने का मौका देगी। पिछले कुछ सालों में दुबई का वीजा पाना मुश्किल हो गया था, लेकिन इस नए प्रोग्राम ने प्रक्रिया को आसान कर दिया है।

यह स्कीम न केवल आपके करियर को नई दिशा दे सकती है, बल्कि के आपके परिवार को भी बेहतर जीवन दे सकती है। अगले कुछ हफ्टों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कितने लोग इस अवसर का लाभ उठाते हैं और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। हम आगे भी इस स्कीम से जुड़ी हर अपडेट और आवेदकों के अनुभव आपके सामने लाते रहेंगे।

Subscribe to Our Newsletter
Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!
TAGGED:2025: LifetimeIndian and BangladeshiopportunityprofessionalsresidencyUAE Golden VisaUAE Golden Visa2025₹23 lakh
Share This Article
Email Copy Link Print
Previous Article Reliance Fashion Factory Exchange Festival 2025: पुराने कपड़ों के बदले नए ब्रांडेड कपड़े
Next Article सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: अमीर दलितों को अब नहीं मिलेगा आरक्षण, क्रीमी लेयर लागू होगा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Headlines

सोडियम आयन बैटरी: भारत की क्रांतिकारी खोज जो बदल देगी इलेक्ट्रॉनिक्स की दुनिया

परिचय: एक नए युग की शुरुआत आज तक आपने केवल लिथियम-आयन बैटरी (Li-ion) के बारे…

4 Min Read

सस्ती होंगी कारें और बाइक! GST कटौती से 1 लाख तक कम होंगे दाम, जानें SUV और सेडान की नई कीमतें

नई दिल्ली में त्योहारी सीजन से पहले कार और बाइक खरीदारों के लिए बड़ी खुशखबरी!…

4 Min Read

कछौना में नौकरी के नाम पर बड़ा फ्रॉड! 40 युवाओं से ठगी, बंधक बनाकर नेटवर्किंग में धकेला

हरदोई के कछौना में उत्तराखंड के स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर एक…

4 Min Read

कल्याणी प्रियदर्शन की ‘लोकाह: चैप्टर 1’ ने 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, कमाई जानकर चौंक जाएंगे

मलयालम सिनेमा की नई सनसनी ‘लोकाह: चैप्टर 1’ रिलीज के बाद से ही दर्शकों के…

3 Min Read

हाई कोर्ट के जज ने कहाँ आप हिंदी में जवाब क्यों दे रहे हैं: क्या आपको अंग्रेजी नहीं आती:क्या अंग्रेजी न बोल पाना अक्षमता का प्रमाण है

उत्तराखंड हाईकोर्ट की नैनीताल बेंच में एक जनहित याचिका की सुनवाई के दौरान एक ऐसा…

7 Min Read

लुइसियाना में स्मिटीज सप्लाई कंपनी में हुए विस्फोट ने मचाई दहशत, प्रशासन ने लोगों को सुरक्षित निकाला

अमेरिका के लुइसियाना के रोसलैंड इलाके में शुक्रवार को एक इंडस्ट्रियल प्लांट में जबरदस्त धमाका…

2 Min Read

इंस्टाग्राम पर 1,000 व्यूज से पैसे कमाएंगे? सच्चाई सामने आई

इंस्टाग्राम आज सिर्फ फोटोज शेयर करने की जगह नहीं रहा, बल्कि यह एक बड़ा कमाई…

4 Min Read

कुनिका सदानंद की ‘दादागिरी’ से बिग बॉस 19 में मचा बवाल! सलमान का सपोर्ट या ओवरकॉन्फिडेंस?

बिग बॉस 19 में कुनिका सदानंद की बॉस लेडी छवि ने तहलका मचा दिया! उनकी…

4 Min Read

सावधान! ये 15 रोज़मर्रा के खाद्य पदार्थ बढ़ा सकते हैं कैंसर का खतरा

जंक फूड कितना भी स्वादिष्ट हो, यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक है और कैंसर…

2 Min Read

इंदौर बना भारत का पहला ‘डिजी पिन-Digi-Pin’ शहर, हर घर पर लगेगा यूनिक क्यूआर कोड

इंदौर, जिसे भारत का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त है, अब एक और…

3 Min Read

You Might Also Like

China created ceramic that can withstand 3600 degree Celsius temperature
Uncategorized

चीन ने बनाया 3600 डिग्री सेल्सियस तापमान सहन करने वाला सिरेमिक

चीन ने एक ऐसी सिरेमिक सामग्री विकसित की है, जो 3600 डिग्री सेल्सियस तक के अत्यधिक तापमान को सहन कर…

5 Min Read

IB ACIO भर्ती 2025: नोटिफिकेशन, पात्रता, सिलेबस, वेतन और तैयारी रणनीति

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव के लिए 14 जुलाई 2025 को भर्ती अधिसूचना जारी की…

10 Min Read
Prime Minister Narendra Modi will inaugurate the world's highest railway bridge
Uncategorized

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया के सबसे ऊंचे रेलवे ब्रिज का करेंगे उद्घाटन

चिनाब रेलवे ब्रिज: कश्मीर को जोड़ने वाला इंजीनियरिंग का करिश्मा जम्मू-कश्मीर, 4 जून 2025: कश्मीर घाटी को शेष भारत से…

7 Min Read
Big changes in railway ticket booking, now 25% limit on general quota tickets
Uncategorized

रेलवे टिकट बुकिंग में बड़े बदलाव अब सामान्य कोटा टिकटों पर 25% की सीमा तय

भारतीय रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए लगातार नए बदलाव कर रहा है। हाल ही में तत्काल टिकट और सामान्य…

3 Min Read
Retimes india

Popular Category

  • India News
  • Stock Market News
  • Technology
  • Education News

Latest Vews

  • Defence News
  • Education News
  • Science
  • sports

Policy Pages

  • About Us
  • DMCA
  • Term and Conditions
  • Privacy Policy

Get in Touch

  • Contact

© All Rights Reserved. Retimes India. Hosted on Elga Cloud Web Hosting Company.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?