बीएसएनएल ने लॉन्च किया 84 दिन की वैलिडिटी वाला सबसे किफायती प्लान! इस प्लान में आपको हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलेगी। कंपनी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इस शानदार प्लान की जानकारी दी है। इसके अलावा, बीएसएनएल का 1 रुपये वाला फ्रीडम ऑफर भी अभी उपलब्ध है, जिसमें 30 दिन की वैलिडिटी के साथ 2GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉल्स मिल रहे हैं। यह ऑफर 31 अगस्त 2025 तक वैलिड है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के महंगे रिचार्ज प्लान्स से परेशान हैं? अगर हां, तो सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल आपके लिए लाया है एक ऐसा प्रीपेड प्लान, जिसमें न डेटा की चिंता होगी और न ही कॉलिंग के लिए अलग से रिचार्ज कराने की जरूरत। यह प्लान 84 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है और इसमें हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा मिलती है। आइए, इस शानदार प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं…
BSNL का 599 रुपये वाला धांसू प्लान
बीएसएनएल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस नए प्लान की घोषणा की है। कंपनी ने बताया कि यह 599 रुपये वाला प्लान 84 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। साथ ही, हर दिन 3GB हाई-स्पीड डेटा (कुल 252GB) और रोजाना 100 फ्री SMS भी दिए जाएंगे। यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है, जो लंबी वैलिडिटी और ढेर सारा डेटा चाहते हैं।
अभी भी उपलब्ध है 1 रुपये वाला फ्रीडम ऑफर
बीएसएनएल का 1 रुपये वाला फ्रीडम ऑफर अभी भी यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इस ऑफर के तहत, नए यूजर्स को सिर्फ 1 रुपये में बीएसएनएल का सिम कार्ड मिल रहा है। इतना ही नहीं, इस ऑफर में 30 दिन की वैलिडिटी के साथ हर दिन 2GB हाई-स्पीड डेटा, किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 SMS की सुविधा भी मिलेगी। लेकिन ध्यान दें, यह ऑफर सिर्फ 31 अगस्त 2025 तक ही वैलिड है, तो जल्दी से इसका फायदा उठाएं!